फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

ज्ञान का दीपक जलाने में शिक्षक निभा रहे अपना फर्ज

Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनके पद चिह्नों पर चलने वाले जिले में आज भी कई ऐसे लोग हैं जो मुकाम हासिल करने के बाद भी अपना फर्ज नहीं भूले। कई ऐसे शिक्षक हैं जो नौकरी में रहकर नया करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवाचारी प्रारंभिक पठन कौशल पर किया काम
नवाबगंज संवाद के अनुसार सोहरामऊ स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल की राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं। 2 सितंबर को उन्हें गोरखपुर जिले के प्रेक्षागृह भवन में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने एडूलीडर्स यूपी अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान विद्यालय में अच्छी पढ़ाई के साथ आईसीटी की सम्मिश्रित सहायता से लैंगिक असमानता, सामुदायिक सहभागिता व नवाचारी प्रारंभिक पठन कौशल में कार्य पर दिया गया है। किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा से पांच साल पहले जुड़ी शिक्षिका ने किए बड़े काम
हसनगंज ब्लॉक के भानपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका मुसर्रत फातिमा को भी गोरखपुर के प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने एडूलीडर्स यूपी अवार्ड से सम्मानित किया है। वह साल 2015 में बेसिक शिक्षा से जुड़ीं। विद्यालय स्तर पर स्थिरता के लिए शिक्षा की थीम पर काम किया और विद्यालय को प्रेरक बनाने का प्रयास किया। गतिविधि और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण को गति दी। बच्चों में व्यवहार कौशल आधारित शिक्षण को बढ़ावा देते हुए उन्हें अंग्रेजी भाषा को पूरे आत्म विश्वास के साथ बोलना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed