{"_id":"610fdf318ebc3e75912a87df","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6450025149","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी परीक्षा में 323 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी परीक्षा में 323 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से टीजीटी परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में दूसरे दिन पांच परीक्षा केंद्रों पर टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के अलग-अलग विषयों की हुई परीक्षा में 2188 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें दो परीक्षा केंद्रों पर शाम पाली में परीक्षा नहीं हुई।
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) की अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं दो पालियों में हुई। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 288 परीक्षार्थियों में 259 परीक्षा में शामिल हुए। 29 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 288 में 257 ने परीक्षा दी। 31 ने परीक्षा छोड़ी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 480 में 434 अभ्यर्थी शामिल हुए। 46 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 480 में 413 उपस्थित व 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जीआईसी चमरौली परीक्षा केंद्र में पहली पाली में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 319 उपस्थित व 65 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 102 में 82 उपस्थित व 20 ने परीक्षा छोड़ दी। अटल बिहारी इंटर कॉलेज में पहली पाली में पंजीकृत 384 में 337 उपस्थित व 47 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में परीक्षा नहीं हुई। राजाशंकर सहाय इंटर कॉलेज में पहली पाली में पंजीकृत 105 में 87 ने परीक्षा दी। 18 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां भी दूसरी पाली में परीक्षा नहीं हुई।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पालियों में पंजीकृत 2511 परीक्षार्थियों में 2188 ने परीक्षा दी। 323 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।