फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

16 ब्लॉकों में खुलेंगी 74 अस्थायी गोशालाएं

Mon, 28 Jun 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। किसानों को छुट्टा गोवंश से निजात दिलाने के लिए 16 ब्लॉकों में 74 अस्थायी गोशालाएं खोली जाएंगी। एसडीएम और बीडीओ को जगह चिह्नित करने के पत्र जारी हो चुके हैं। 28 जून तक दोनों अधिकारियों को जगह चिह्नित करनी है। करीब 30 गोवंश की क्षमता वाली गोशालाओं में चारा, पानी और छाया आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब आठ हजार गोवंश गो संरक्षण केंद्र, अस्थायी गोशाला और कान्हा गोशाला में संरक्षित हैं जबकि करीब 20 हजार मवेशी छुट्टा घूम रहे हैं। छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सड़कों पर हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने न्याय पंचायतवार अस्थायी गोशालाएं खोलने के निर्देश दिए हैं। डीएम रवींद्र कुमार ने एसडीएम और बीडीओ को 28 जून तक गोशालाओं के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए पत्र जारी किए हैं। गोशाला में टिनशेड, चरही, पीने का पानी, भूसा गोदाम, सुरक्षा के लिए खाई और प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। अस्थायी गोशाला में 30 से अधिक मवेशियों को संरक्षित करने के आदेश हैं। डीएम ने कहा है कि गोशाला में मवेशियों को बारिश से बचाने के उपाय भी किए जाएं। जलभराव की स्थिति हो तो मिट्टी भरान या खड़ंजा लगवाएं। जलनिकासी की व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन न्याय पंचायतों में बनेंगी अस्थायी गोशालाएं
ब्लॉक बीघापुर : न्याय पंचायत रुझिहई, धमनीखेड़ा, कटरा दीवानखेड़ा, पाहीहरदो, रायपुर, अर्धुजपुर, अकवाबाद और टेढ़ा।
ब्लॉक सुमेरपुर : न्याय पंचायत मनिकापुर, खिजौली, बिहार, भदेवरा, संग्रामपुर व चैनपुर।
ब्लॉक असोहा: न्याय पंचायत सरवन, चौपाई, जबरेला, आभूषा, असावर।
ब्लॉक हिलौली-न्याय पंचायत मवई, पारा, गुलरिहा।
ब्लॉक सिकंदरपुर करन-न्याय पंचायत खरौली, बंथर, करमी बिझलामऊ, मसवासी, मनोहरपुर, हड़हा।
ब्लॉक बिछिया-न्याय पंचायत मुर्तजानगर, बिछिया, चांदपुर।
ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी-न्याय पंचायत शंकरपुर सराय, ऐरा भदियार, बंदाखेड़ा, सिकंदरपुर, हाजीपुर, भदेवना, परियर, पतारी, सरैया व गंगौली।
ब्लॉक बांगरमऊ-न्याय पंचायत माढ़ापुर, हैबतपुर।
ब्लॉक गंजमुरादाबाद-न्याय पंचायत बल्लापुर।
ब्लॉक् सफीपुर-न्याय पंचायत रुपपुर चंदेला, ब्रम्हना, सराय सकहन, दरौली, अतहा।
ब्लॉक फतेहपुर चौरासी-न्याय पंचायत बारीथाना, सकूराबाद, फरदापुर, अहमदापुर माथर, लवानी।
ब्लॉक हसनगंज-न्याय पंचायत खानपुर सरौली, बाराखेड़ा, रामपुर अखौली, रसूलपुर बकिया, सराय मलकादिम, चांदपुर झलिहई।
ब्लॉक औरास-न्याय पंचायत शाहपुर तोंदा, मवई, टिकरासामद, परसहरा, पुरथ्यावां, नंदौली।
ब्लॉक मियागंज-न्याय पंचायत आसीवन।
ब्लॉक नवाबगंज-न्याय पंचायत ऐतबारपुर, कटेहरु, चमरौली, अजगैन व गोरिंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed