{"_id":"60c651ad8ebc3e019063a0f5","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6340219119","type":"story","status":"publish","title_hn":"322 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
322 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। मतगणना की उल्टी गिनती शुरू होने से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
जिले में एक जिला पंचायत सदस्य की सीट रिक्त है। इसके अलावा प्रधान पद की चार, बीडीसी की 2 व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर शनिवार को उपचुनाव हुए थे।
इन पदों पर 322 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। अब सोमवार को मतगणना होनी है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी होने की बात कही है। जिला पंचायत सदस्य पद की छोड़कर अन्य पदों की वोटों की गिनती ब्लॉक कार्यालयों में बनाए गए केंद्र पर ही होगी। सिकंदरपुर कर्ण प्रथम जिला पंचायत सदस्य पद की गणना रामदुलारे मिश्र महाविद्यालय में होनी है। इसके लिए हर केंद्र पर टेबल व मेज के साथ कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी के साथ एक एजेंट को पास दिया गया है।
विज्ञापन
मतगणना में लगाए गए कार्मिकों को सुबह 8 बजे केंद्र पर हर हाल में पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र पर हर हाल में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाए। केंद्र के बाहर कोविड हेल्प डेस्क लगाई जा रही है। यहां से ही कार्मिक, प्रत्याशी व एजेंट को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी में कोविड के शुरुआती लक्षण नजर आएंगे तो उसे केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
ब्लॉक सभागार में होगी मतों की गिनती
मियागंज ब्लॉक क्षेत्र की दस ग्राम पंचायतों में 25 ग्राम पंचायत सदस्य व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की मतगणना सोमवार को ब्लॉक सभागार में की जाएगी। मतगणना के लिए तीन टेबल लगाई गई है। एक टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य व दो टेबल पर ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना की जाएगी।
सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। कम पद होने के कारण गिनती होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 4 से 5 घंटे में परिणाम जारी हो जाने की उम्मीद है।
-डॉ. संजय द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) उन्नाव।
रिक्त रह गए चार ग्राम पंचायत सदस्य के पद
फतेहपुर चौरासी। ब्लॉक फतेहपुर चौरासी में उपचुनाव संपन्न होने के बाद भी चार ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त रह गए। दो में पर्चे रद्द हो गए। जबकि एक में उम्र कम और एक पद पर मात्र एक ही मतदाता होने से पर्चा दाखिल न हो सका।