{"_id":"607b334e8ebc3e8ca76f82d3","slug":"unnao-news-unnao-news-knp624056851","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य पद के 12 नामाकंन पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य पद के 12 नामाकंन पर्चे खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। चुनावी वार्ड के प्रस्तावक न मिलने पर जिला प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य पद के 12 पर्चे खारिज कर दिए। इसमें मियागंज द्वितीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे माखी के देवेंद्र सिंह का भी पर्चा शामिल है।
त्रिस्तरीय पंचायत की जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) पद की 51 सीटों के लिए 664 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया था। रिटर्निंग ऑफिसर सरनीत कौर ब्रोका ने 16 व 17 अप्रैल को दाखिल हुए नामांकनपत्रों की गहनता से जांच कराई। शनिवार शाम 7:45 बजे जारी सूची में 12 पर्चे खारिज होने की जानकारी दी गई। इसमें मियागंज द्वितीय सीट से दावेदार रहे देवेंद्र सिंह का भी पर्चा खारिज कर दिया गया। बताया गया कि जिस वार्ड से नामांकन पत्र दाखिल किया था। प्रस्तावक उस वार्ड का नहीं था। उधर, देवेंद्र सिंह का आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर वह दूसरा प्रस्तावक लेकर अधिकारियों के पास गए थे लेकिन कोई मदद नहीं की गई।
रिटर्निंग आफीसर सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि प्रस्तावक उस वार्ड का न होने के कारण नामांकन निरस्त किया गया है। इसके अलावा नवाबगंज प्रथम से रामकिशोर व सतीश कुमार, नवाबगंज द्वितीय से रीना विमल, फतेहपुर चौरासी प्रथम से विष्णु कुमार, मियागंज द्वितीय से अनिल व राकेश, मियागंज तृतीय से रामऔतार, सरोसी तृतीय से मालती गुप्ता व डिंपल गुप्ता, बीघापुर प्रथम से अजय कुमार व बिछिया प्रथम से जितेंद्र कुमार का पर्चा भी खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधान व बीडीसी के भी पर्चे हुए खारिज
मियागंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 4 पर्चे खारिज किए गए। असोहा में मेदपुर के प्रधान पद प्रत्याशी रवींद्र कुमार और बीडीसी वार्ड नंबर 43 से दावेदार पंकज गुप्ता का नामांकन निरस्त किया गया। बीघापुर में ग्रामसभा बरदहा की प्रधान पद की उम्मीदवार सरला बाजपेयी का 15 अप्रैल को निधन हो गया था। इसी कारण उनका पर्चा भी खारिज हो गया। पुरवा में एक प्रधान व 3 बीडीसी के पर्चे खारिज हुए। नवाबगंज में प्रधान पद के दो पर्चे निरस्त कर दिए गए।
आज नाम वापसी के साथ आवंटित होंगे चुनाव चिह्न
जो भी दावेदार मैदान में बचे हैं उनकी नाम वापसी आज होगी। इसी दौरान चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि कलक्ट्रेट व ब्लॉक कार्यालयों से चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। किसी को भी चुनाव चिह्न लेने के लिए कार्यालय आने पर रोक नहीं होगी। वहीं, यदि उम्मीदवार नहीं भी आना चाहेगा तो सोमवार को आकर चुनाव चिह्न प्राप्त कर सकता है।
31 मतदेयस्थलों पर बिजली, शौचालय नहीं
पुरवा संवाद के अनुसार असोहा विकासखंड के 31 मतदेयस्थलों पर बिजली, शौचालय की व्यवस्था नहीं मिली है। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए बीडीओ को पत्र भेजा है।