फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

मेले में 558 मवेशियों की जांच

Sun, 14 Feb 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गो पूजन कर मेले का उद्घाटन करते निवर्तमान प्रधानपति कन्हैया लाल। - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। रोशनाबाद में शनिवार को नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन निवर्तमान प्रधानपति कन्हैया लाल ने किया। इसमें 558 पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार किया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सचान ने पशुपालकों को बताया कि थूथन पर ओस जैसी बूंदें स्वस्थ पशु की प्रमुख पहचान है। यदि पशु पागुर नहीं कर रहा है तो यह बीमारी के लक्षण हैं। पशुपालकों को अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। शिविर में तीन पशुओं का गर्भाधान किया गया। इस मौके पर फतेहपुर चौरासी के पशु चिकित्सक डॉ. संजय कुमार दीपक, हफीजाबाद के पशु चिकित्सक डॉ. जेएस पाल, बांगरमऊ के पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत वर्मा, अटवा वैक के पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश चंद्रा और कुरसठ के पशु चिकित्सक डॉ. रिजवान आलम के अलावा भारी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिलौली के हरदी गांव में आयोजित आरोग्य मेले का शुभारंभ शिवकंठ त्रिपाठी ने गो पूजन के साथ किया। मेले में 244 पशुओं का इलाज किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सकों में डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. वेद प्रकाश राय, डॉ. कुंवर रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे। हसनगंज के के ग्राम फरहदपुर में लगे मेले में 327 पशुओं का पंजीकरण किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज द्विवेदी, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed