फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

कलक्ट्रेट के बाहर सपाइयों का प्रदर्शन

Sat, 13 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
unnao news
कलक्ट्रेट के बाहर महिला घेरा कार्यक्रम में बोलती पूर्व सांसद अन्नू टंडन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रदेश की पहली राज्यपाल व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहीं सरोजनी नायडू के जन्म दिवस पर सपाइयों ने महिला घेरा कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। महिला अपराधों पर सरकार को घेरते हुए जमकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव व महिला इकाई जिलाध्यक्ष मालती रावत के नेतृत्व में सपाई कलक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हुए। यहां पर महिला घेरा कार्यक्रम के तहत धरना देकर प्रदर्शन किया। महिला इकाई जिलाध्यक्ष मालती रावत ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि महिलाओं के साथ हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके बाद भी सरकार आंख बंद किए है। अब महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन भाजपा शासनकाल में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया। कर्ण ब्लाक में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। सपा की सरकार आने पर सबका हिसाब किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनीषा दीपक ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के प्रति अत्याचार और उनका उत्पीड़न बढ़ गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत कटियार, सोना रावत, वीरेंद्र शुक्ला, फूल सिंह, रामबरन मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed