{"_id":"5f8c8d398ebc3e9b9c28e72e","slug":"unnao-news-unnao-news-knp589301675","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने बनाया शिकार, जेवर लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने बनाया शिकार, जेवर लेकर फरार
विज्ञापन
सफ ीपुर। टप्पेबाजोें ने परिवार पर विपत्ति आने की बात कहकर अधेड़ से घर में रखा जेवर मंगाया फिर मंदिर में पूजा करने के दौरान एक शख्स को बेहोश कर जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने मालले की सूचना पुलिस को दी।
कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी नन्हक्के पुत्र रामरतन माली कोतवाली क्षेत्र के कोडवा मजरा इब्राहिमाबाद फूल की माला देने गया था। वहां से टेंपो से वापसी करते समय जमालनगर के पास से दो लोग सवार हुए। उन दोनों ने स्वयं को तांत्रिक बताकर नन्हक्के से बात कर उसे अपने प्रभाव में लिया। फिर उससे परिवार की परेशानियों पर चर्चा की। साथ ही उससे निजात पाने के लिए बिना किसी को बताए घर में रखा जेवर लेकर परियर के बलखंडेश्वर मंदिर में पूजा करने के लिए बुलाया। अधेड़ इनके झांसे में आकर घर से बहू प्रीती, पत्नी ललित का मंगलसूत्र व पायल लेकर बताए गए मंदिर पहुंच गया। जहां वह दोनों युवक पहले से ही मौजूद थे। युवकों ने पूजा के दौरान नन्हक्के को कुछ प्रसाद व बीड़ी पीने को दिया, जिससे उसे चक्कर आ गया और वह वहीं लेट गया। इस दौरान युवकों ने उसकी जेब में रखे जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। जब अधेड़ होश में आया तो उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। नन्हकू ने बताया कि चार महीना पूर्व पुत्री गोल्डी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। उससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसे लगा कि पूजा से पुत्री की तबीयत ठीक हो जाएगी व अन्य पारिवारिक समस्याओं का भी समाधान हो जाएगा। घर में पत्नी मुन्नी देवी, बड़ा बेटा ललित, बहू प्रीति, दो बच्चे और छोटा बेटा शिवम व अविवाहित पुत्री गोल्डी है। परियर चौकी प्रभारी केएन पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।