Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: निर्मल मन से भक्ति का चार गुना फल देते हैं भोलेनाथ

Wed, 04 Nov 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
शिव माहापुराण की कथा सुनाते पं. प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक
बीघापुर। गौरी में चल रही शिव महापुराण कथा में मंगलवार को पांचवें दिन कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा निर्मल मन से शिव की भक्ति की सीख दी। उन्होंने कहा कि आडंबर और दिखावे से दूर रहकर निर्मल मन से की गई भक्ति से भगवान शिव सहज प्रकट होकर यश और कीर्ति प्रदान करते हैं। निर्मल मन से भोलेनाथ को समर्पित एक लोटा जल, बेलपत्र और कठोर परिश्रम का फल भगवान शिव चार गुना करके देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने काशी की रहने वाली रहनू नर्तकी की कथा सुनाते हुए कहा कि वह शिव की उपासक थीं और लोगों को शिव भक्ति के लिए प्रेरित करती थीं। वह बताती थीं कि शरीरिक सुंदरता क्षणिक है। एक बार काशी के गांव में घोषणा हुई कि प्रदोष के दिन शिव मंदिर में दीप जलाकर अगले प्रदोष तक जलाए रखने वाला श्रेष्ठ शिव भक्त होगा। रहनू भी दीप जलाने पहुंचीं लेकिन गांव वालों ने अपमानित कर मंदिर से भगा दिया। उन्होंने मंदिर से दूर दीप जलाकर भगवान शिव को समर्पित कर दिया। आंधी-तूफान में सभी के दीप बुझ गए लेकिन उनका दीप जलता रहा।
विज्ञापन

ईर्ष्या करने वालों ने उनके घर में आग लगा दी। रहनू मंदिर पहुंचकर भगवान शिव से प्रार्थना करने लगीं। उनके आंसू देखकर भोलेनाथ दीपक से प्रकट हुए और दर्शन दिए। वरदान के रूप में उन्होंने भगवान से भक्ति मांगी। इसके बाद लोगों की श्रद्धा उसके प्रति बढ़ गई। कथावाचक ने बताया कि कार्तिक, माघ, वैशाख और सावन में प्रदोष काल में दीप जलाकर अगले प्रदोष तक जलाए रखने से शिव कृपा प्राप्त होती है। कथा वाचक ने बताया कि शिव औघड़ दानी हैं। करुणा करते समय यह विचार नहीं करते कि किसको कितना देना है। बताया कि अगर गर्भस्थ मां अगर शिव का नाम सुनती है तो उसका पुत्र साधारण नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लोटा जल चढ़ाने से पूरी करते हैं मनोकामनाएं
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि एक लोटा जल चढ़ाने से बाबा भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। बच्चों से गलत संगत छोड़ मेहनत करने और शिव आराधना करने की अपील की। कहा कि संघर्ष और मेहनत का फल शिव कृपा से मिलता है। पेट दर्द होने पर दवा खुद लेनी पड़ती है। शिव आराधना से चार गुना फल मिलता है। उन्होंने मोनिका अवस्थी, सोनी सिंह और श्रद्धा गुप्ता सहित कई भक्तों के अनुभव सुनाए।

राम के थे, राम के हैं, राम के रहेंगे : मनोज तिवारी
शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक अभिनेता मनोज तिवारी व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने गीतों से भक्तिमय वातावरण बनाया। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्नाव में कथा का आयोजन कुंभ जैसा है। उनके गीत ‘हर-हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे गौरा पार्वती गंगे, पहले कहते थे खुद से अब दुनिया कहेगी, राम के थे, राम के हैं हम राम के रहेंगे। सनातन है धर्म हमारा, सनातनी सब सच्चे हैं, सेवा करना कर्म हमारा, हम श्री राम के बच्चे। इस शिवगंगा में मिलकर बहेंगे, राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे ने माहौल भक्तिमय कर दिया। रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने कहा कि हिंदुत्व के बिना भारत और भारत के बिना हिंदुत्व की कल्पना नहीं की जा सकती।
कथा में विधायक अभिजीत सिंह सांगा, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल, डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कथा आयोजक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने सभी का स्वागत किया।


बक्सर में की गंगा आरती, मां चंद्रिका देवी के किए दर्शन
पं. प्रदीप मिश्रा ने पांचवें दिन की कथा समाप्त होने के बाद बक्सर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा राव राम सिंह के शहीद स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गंगा आरती की और सिद्धपीठ मां चंद्रिका देवी व अंबिका के दर्शन किए। मंदिर पहुंचकर मां चंद्रिका देवी की आरती और पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

शिव माहापुराण की कथा सुनाते पं. प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक

शिव माहापुराण की कथा सुनाते पं. प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक

शिव माहापुराण की कथा सुनाते पं. प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक

शिव माहापुराण की कथा सुनाते पं. प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed