{"_id":"6ae64bb46bfb004cb203495e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-160549-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पत्नी के दीर्घायु के लिए पुरुषों ने रखा पत्नी पंचमी व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पत्नी के दीर्घायु के लिए पुरुषों ने रखा पत्नी पंचमी व्रत
विज्ञापन
कवि प्रमोद कुशवाहा को पानी पिलाती पत्नी प्रतिमा देवी। स्रोत: स्वयं
सफीपुर। देवगनमऊ और मिर्जापुर में शुक्रवार को पुरुषों ने पत्नी पंचमी का व्रत रखा। क्षेत्र के 24 से अधिक पुरुषों ने पूरे दिन व्रत रखकर जीवनसंगिनी की दीर्घायु की कामना की। यह अनूठी प्रथा हर वर्ष बढ़ती जा रही है।
आठ साल पहले मिर्जापुर निवासी कवि डॉ. प्रमोद कुशवाहा की पहल पर पत्नी पंचमी व्रत की शुरुआत हुई थी। धीरे-धीरे यह परंपरा कवियों से होते हुए शिक्षकों और अन्य लोगों तक पहुंच गई। पत्नी की दीर्घायु के व्रत रखने वालों में डॉ. प्रमोद कुशवाहा, विमलेश, मनोज सैनी, रोहित विश्वकर्मा, संजय सांवरा, अनूप हिंदू रक्तवीर, डॉ. संतोष प्रधान, कमलेश सोनी, सुनील फौजी, डॉ. विवेक मिश्रा, उमेश कुमार मौर्य, डॉ. पवन राठौर और संदीप कटियार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि शुरुआत में इस व्रत को मजाक समझा गया, लेकिन अब युवा पीढ़ी इसे पति-पत्नी के आपसी प्रेम और सम्मान से जोड़कर देख रही है। पति-पत्नी जीवन की एक डोर हैं। इसे मजबूत बनाए रखने के लिए पुरुष भी अपनी जीवनसंगिनी के मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।