{"_id":"6aef70dd0e416d46750119d4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-160952-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बयानों में विरोधाभास और प्राथमिकी में देरी से छेड़छाड़ का आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बयानों में विरोधाभास और प्राथमिकी में देरी से छेड़छाड़ का आरोपी बरी
विज्ञापन
उन्नाव। विशेष पॉक्सो अदालत ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में गवाहों के बयानों में विरोधाभास और प्राथमिकी दर्ज कराने में करीब दो महीने की देरी को संदेहास्पद मानते हुए आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है। न्यायालय ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका।
माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 17 अप्रैल 2018 को पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 25 फरवरी 2018 की शाम करीब तीन बजे नाबालिग बेटी खेत में जानवरों के लिए चारा काट रही थी। तभी करीमाबाद गांव का रजोल पहुंचा और उससे छेड़छाड़ की। शोर सुनकर महिला मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पीड़िता और उसकी मां समेत पांच गवाह पेश किए। बचाव पक्ष की जिरह में कई विरोधाभास सामने आए। मां ने कहा कि दोनों एक ही खेत में थीं, लेकिन उसने घटना के समय आरोपी को देखा ही नहीं था। पीड़िता ने फरवरी की घटना के दिन चिलचिलाती गर्मी होने और घर पर रहने की बात कही, जबकि तहरीर में उसके खेत पर होने का उल्लेख था। पीड़िता ने यह भी स्वीकार किया कि उसने मां के सिखाने-समझाने पर बयान दिए थे।
विज्ञापन
घटना के करीब दो महीने बाद प्राथमिकी दर्ज होने और गवाहियों में विसंगतियों को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।