Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए न्यायालय में करना होगा आवेदन

Sun, 08 Nov 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। केंद्र सरकार ने दो साल से अधिक समय वाले जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के तरीके में बदलाव किया है। शुक्रवार देर शाम जिला जज सत्येंद्र कुमार ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में जारी शासनादेश पर चर्चा की। इसके बाद दो वर्ष से अधिक पुराने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदनों के निस्तारण की व्यवस्था तय की गई है।
विज्ञापन

जन्म और मृत्युप्रमाण पत्र जारी पंजीकरण के लिए अबतक एसडीएम की अनुमति या सत्यापन अनिवार्य होता था। हालांकि प्रक्रिया को पारदर्शी करने के लिए जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू किया गया है। एक अक्तूबर 2026 से अधिनियम को पूरे देश में लागू किया जा चुका है। इसके तहत अब दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के इच्छुक आवेदकों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

न्यायालय से आदेश जारी होने के बाद संबंधित प्रत्यावेदन को जांच के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत अथवा ब्लॉक स्तर पर भेजा जाएगा। संबंधित विभाग अभिलेखों और तथ्यों का सत्यापन करेंगे। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार संबंधित विभाग की ओर से जन्म अथवा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। शुक्रवार देर शाम जिला जज ने इस संबंध में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी प्रकिया के लिए सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर एक की न्यायाधीश हर्षदा गंगवार को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed