Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश

Wed, 04 Nov 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बांगरमऊ में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। स्रोत: अधिवक्ता
उन्नाव। कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या से जनपद के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को बांगरमऊ और जिले के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

कालपी तहसील बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार एडवोकेट की अपहरण के बाद हत्या की घटना से आक्रोशित बांगरमऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता मंगलवार को एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला मिले। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया। इसमें हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

उधर, अधिवक्ता राजीव रतन राजवंशी के नेतृत्व में जिले के अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। राजवंशी ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और अपराधियों के खिलाफ बिना देरी कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग भी की। इस दौरान बांगरमऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा, महामंत्री रमेश द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक कटियार, सरल वर्मा, महेश कुमार, सुधीर कुशवाहा, रंजीत रावत, धीरेंद्र सिंह, विनय यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed