Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बायोलॉजिस्ट के वीआरएस मामले में नियमों की अनदेखी, जांच के आदेश

Tue, 03 Nov 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। अधिकारियों की मेहरबानी से नियमों को दरकिनार कर बायोलॉजिस्ट के वीआरएस का आवेदन शासन को भेज दिया गया। कुछ दिन बाद बायोलॉजिस्ट की मांग पर आवेदन निरस्त करने के लिए फाइल आगे बढ़ा दी गई। मामले को संज्ञान में लेकर डीजी हेल्थ ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फाइलेरिया इकाई में कार्यरत बायोलॉजिस्ट कृष्ण कुमार गुप्ता ने 11 मई 2026 को सशर्त वीआरएस के लिए आवेदन किया था। इसमें 31 जनवरी 2027 से सेवानिवृत्ति मांगी थी। विभागीय जानकारों के मुताबिक, यूपी गजट के नियमों के तहत सशर्त वीआरएस का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद अधिकारियों ने दस्तावेजों की वैधानिकता परखे बिना इसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया, जिसके आधार पर सात सितंबर को वीआरएस मंजूर भी हो गई।
विज्ञापन

इसी दिन बायोलॉजिस्ट ने विदेश जाने का कार्यक्रम रद्द होने का हवाला देकर वीआरएस निरस्त करने का प्रत्यावेदन दे दिया। इसके बावजूद नोडल अधिकारी ने बगैर किसी आपत्ति के निरस्तीकरण की फाइल भी तुरंत आगे बढ़ा दी। विभाग द्वारा पहले गुपचुप शुद्धिपत्र जारी करने और अब आदेश रद्द करने का मामला तूल पकड़ने के बाद कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति नियमों के विपरीत की गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। आदेश किन परिस्थितियों में बदला गया, इसको भी दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed