{"_id":"6ac947bdaf3c3630ed016d73","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-159246-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संदिग्ध हालात में मिला दूध विक्रेता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संदिग्ध हालात में मिला दूध विक्रेता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सीएचसी में बिलखती पत्नी जूही, परिजन व ग्रामीण। संवाद
चकलवंशी। गोपीखेड़ा गांव निवासी दूध विक्रेता का शव संदिग्ध हालात में घर से करीब एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ के नीचे मिला है। परिजनों ने हत्या का शक जताया तो पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम से भी जांच कराई।
माखी थाना क्षेत्र के गोपीखेडा गांव निवासी दूध विक्रेता शुभम पाल (22) शुक्रवार सुबह चार बजे परिजनों को जानकारी दिए बिन घर से गया था। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने आस पड़ोस और रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। शाम को चरवाहों ने आम के पेड़ के नीचे शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से मौके की जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों के मुताबिक मृतक के गले में रस्सी से कसने जैसे गहरे निशान हैं जबकि पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी बंधी मिली है। बड़े भाई ने बताया कि शुभम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव जमीन पर पड़ा मिला था। प्रारंभिक तौर पर गले में फंदा लगने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फाॅरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।