फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक बेड पर दो मरीजों से बढ़ा संक्रमण का खतरा

Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14- जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो मरीज। संवाद
उन्नाव। मरीजों की संख्या बढ़ने से इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाएं बदहाल होती जा रही हैं। बेड उपलब्ध न होने से उमस भरी गर्मी में दो-दो मरीजों को एक साथ लिटाकर उपचार किया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

बारिश और उमस के कारण संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टर गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कर रहे हैं। हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या 30 बेड के इमरजेंसी वार्ड के लिए नाकाफी साबित हो रही है। इन दिनों अक्सर इमरजेंसी वार्ड में बेड फुल चल रहे हैं। इससे यहां तैनात स्टाफ एक बेड पर दो मरीजों को लिटाकर उपचार देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह कदम बेहद खतरनाक है। मरीजों के बीच बहुत कम दूरी रहने से खांसी, छींक, सांस की बूंदों और संक्रमित सतहों के माध्यम से बीमारी एक से दूसरे तक पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। विशेष रूप से बुखार, सांस संबंधी रोग, टीबी, वायरल संक्रमण, त्वचा रोग और पेट संबंधी संक्रमण से पीड़ित मरीजों को अलग-अलग बेड पर रखा जाना चाहिए। एक ही बिस्तर, चादर, तकिया व चीजों का साझा उपयोग करने से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से फैल सकते हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीज और बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed