{"_id":"6ac9469b09feaf08b70cf71b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159227-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मिनी औद्योगिक आस्थान की भूमि पर विवाद, उद्यमियों ने डीएम दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मिनी औद्योगिक आस्थान की भूमि पर विवाद, उद्यमियों ने डीएम दिया ज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। मिनी औद्योगिक आस्थान के रास्ते में गेट निर्माण कर बाउंड्री वॉल तोड़े जाने के मामले में उद्यमियों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की है। उद्यमी 12 वर्ष पूर्व विभाग से उसे बैनामे का दावा कर रहे हैं, जबकि दावेदार दूसरे भूमि स्वामी ने भी सभी मालिकाना अभिलेख होने की बात कही है।
उद्यमी संजय गुप्ता, अनूप गौड़ सहित 12 लोगों ने डीएम और उद्योग विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि तहसील क्षेत्र की भूमि संख्या 1038 पर करीब 12 वर्ष पूर्व मिनी औद्योगिक आस्थान के उद्योग विभाग ने प्लॉटों का विधिवत आवंटन किया था। उद्यमियों के पास प्लॉटों के आवंटन, लीज व कब्जे से संबंधित अभिलेख उपलब्ध हैं। इनकी धनराशि भी बैंक खातों में जमा की गई थी। आवंटित प्लॉटों पर उद्यमी अपने-अपने उद्योग संचालित कर रहे हैं।
आरोप है कि अचानक उक्त भूमि पर कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मनटोला निवासी अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई हस्तक्षेप कर उद्यमियों पर दबाव बना रहे हैं। इससे उद्यमियों में भय व असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। आरोप है कि रास्ते में गेट का निर्माण कर बाउंड्रीवॉल भी तोड़ी गई है।उद्यमियों ने अधिकारियों से मामले की विधिवत जांच कराते हुए समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई का कहना है उनकी भूमि का दाखिल खारिज नहीं हुआ था। अभिलेखों के आधार पर जब भूमि स्थानांतरित कराकर मौका देखा तो वहां कब्जा पाया। जिस पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कराई गई है। अधिकारी जांच करेंगे तो विभाग द्वारा अनधिकृत आवंटन की परतें खुलेंगी।
इस संबंध में उपायुक्त उद्यम विभाग मोहम्मद सऊद का कहना है कि गाटा संख्या 1038 का राजस्व न्यायालय तहसीलदार सफीपुर द्वारा उद्यम कार्यालय को बिना सूचना दिए दाखिल खारिज सौरभ बाजपेई के पक्ष में कर दिया गया है। इससे समस्या उत्पन्न हुई है। हर पहलू की जांच कराते हुए प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।