{"_id":"6a8dee94601c6b29dd012fbd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-156440-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन ब्लॉकों के 438 परिषदीय विद्यालयों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन ब्लॉकों के 438 परिषदीय विद्यालयों की होगी जांच
विज्ञापन
पुरवा। तहसील क्षेत्र के तीनों विकासखंडों के 438 परिषदीय विद्यालयों की 15 सूत्री बिंदुओं पर जांच होगी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ, ईओ, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को विद्यालयों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी अधिकारियों से तीन दिन में जांच आख्या मांगी गई है।
तहसील क्षेत्र के पुरवा विकासखंड में 93, हिलौली में 179 और असोहा में 166 परिषदीय विद्यालय हैं। जांच में विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती, संख्या, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भवन की स्थिति, पेयजल, छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, बिजली, साफ-सफाई, कमरों की हालत समेत 15 बिंदुओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी सत्यापन किया जाएगा।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौके पर पहुंचकर निर्धारित बिंदुओं की स्थिति का सत्यापन करें और रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराएं। जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों में कमियों को दूर कराने की कार्रवाई की जाएगी।