बांगरमऊ। नगर के चौधराना मोहल्ला निवासी मयंक गुप्ता ने शहर के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित साईं डांस एकेडमी के कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्टर यूपी और मिस्टर उन्नाव का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
मयंक के पिता विनोद कुमार ने बताया कि बेटे ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लगातार कठिन मेहनत की। मयंक ने बताया कि लगातार चार बार प्रयास के बाद वह दोनों खिताब जीतने में सफल हुए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (संवाद)