{"_id":"69ac72bb2f7fc28fdf0ec177","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-146366-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के पंडित खेड़ा गांव में युवक का शव शनिवार को बाउंड्री में लगे लोहे के एंगल में रस्सी के फंदे से लटका मिला। भाई की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना त्रिलोकपुर के जहदा मुस्तहकम गांव निवासी बीरू ने बताया कि वह परिवार के साथ सोहरामऊ थाना क्षेत्र के पंडितखेड़ा बजेहरा में रहते हैं। यहां कबाड़ का कारोबार करते हैं। बताया कि छोटा भाई मोहन कश्यप (22) अक्सर कमाने के लिए निकल जाता था और लौट आता था। पांच मार्च को निकलने के बाद भाई वापस नहीं लौटा। परिजन उसे खोज रहे थे।
शनिवार सुबह दुकान के पीछे प्लॉट की बाउंड्री में लगे लोहे के एंगल में रस्सी के फंदे से भाई का शव लटका मिला। उसकी मौत से मां गीता, पिता श्री किशुन समेत अन्य परिजन बेहाल है। मोहन अविवाहित और पांच भाइयों बीरू, रंजीत, दीपू व दीनदयाल में तीसरे नंबर का था। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के मुताबिक मोहन मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।