फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: यूसीसी को 19 रनों से हराकर आइडियल क्लब ने जीती ट्रॉफी

Sat, 07 Mar 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21- विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 रजनींद्र दीक्षित जनपदीय क्रिकेट लीग का फाइनल मैच शुक्रवार को यूसीसी क्लब और आइडियल क्लब के बीच सप्रू क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यूसीसी क्लब ने आइडियल क्लब को 19 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

यूसीसी क्लब ने टॉस जीत कर आइडियल टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। निर्धारित 35 ओवरों के मैच में आइडियल क्लब की टीम ने 34 ओवर में 185 रन बनाए। अक्षत त्रिवेदी ने 45 देवांश ने 33 रनों का योगदान दिया। यूसीसी के गेंदबाज अभिनव राजपूत व अभय पटेल ने दो-दो, आकाश, आर्यन व शौर्य ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसी की पूरी टीम 166 रन ही बना सकी। आइडियल क्लब ने 19 रनों से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आइडियल क्लब से गेंदबाज मोनू पाल ने तीन, यश सिंह व देवांश ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। डीसीए पदाधिकारी राकेश कुमार अस्थाना ने प्लेयर ऑफ द मैच मोनू पाल को पुरस्कार दिया। एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा, ओम मिश्रा, शाकिर हुसैन, प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed