{"_id":"68fa7815c6c988e4a8090774","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-139020-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दिवाली मनाने व्यापारी गया गांव, घर से जेवर और रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दिवाली मनाने व्यापारी गया गांव, घर से जेवर और रुपये ले गए चोर
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखरपुर में बुधवार रात चोरों ने सूने घर से जेवर और रुपये पार कर दिए। घटना के समय घर में ताला बंद था और परिवार दिवाली पर गांव गया था। पीड़ित के अनुसार एक लाख रुपये और करीब तीन लाख के जेवर चोरी हुए हैं। तफ्तीश के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक कुछ सामान लेकर घर से निकलते दिखे हैं। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मूल रूप से थाना व गांव माखी निवासी अभिषेक सिंह चंदेल गांव में ही ट्रेडर्स (भवन निर्माण सामग्री) की दुकान चलाते हैं। उन्होंने सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखपुर नहर में मकान बनाया है जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। 19 अक्तूबर को वह घर में ताला बंद करके परिवार सहित गांव गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब अभिषेक शहर स्थित घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने जांच की। इस दौरान घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति घर से बाहर निकलते नजर आए हैं। पीड़ित के अनुसार घटना स्थल से कुछ दूर पर ही पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी चोरी हो गई। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर टीम भेजी गई थी। पीड़ित ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। जल्द ही चोरों का पता लगा कर घटना का खुलासा किया जाएगा।