{"_id":"6980f02f4feb1dfd520e93e4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-144504-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कुशमेश को मिला बेस्ट कोच ऑफ द ईयर का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कुशमेश को मिला बेस्ट कोच ऑफ द ईयर का सम्मान
फोटो-5- कोच कुमशमेश को सम्मानित करते डीएम गौरांग राठी। स्रोत: कर्मचारी
- फोटो : 1
Link Copied
उन्नाव। खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभा रहे खेलो इंडिया के कोच कुशमेश कुमार को बेस्ट कोच ऑफ द ईयर का सम्मान मिला है। उन्हें यह सम्मान खिलाड़ियों को उत्कृष्ट और अनुशासित प्रशिक्षण देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने के लिए डीएम गौरांग राठी ने दिया है।
विज्ञापन
बाईपास स्थित स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया सेंटर में कुशमेश कुमार एथलेटिक्स कोच के रूप में तैनात हैं। तीन साल से वह लगातार खिलाड़ियों को एथलेटिक्स के लिए तैयार कर रहे हैं। वर्ष 2024-25 में उनके सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले तनिश, अंबाली त्रिवेदी, और प्रशिष्ठ का चयन वाराणसी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ। एथलेटिक्स खिलाड़ी निष्ठा त्रिपाठी का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल आर्मी इंस्टीट्यूट पुणे में हुआ। रचना मौर्या का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या में हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर 11 पदक हासिल कर चुके हैं। इस पर डीएम गौरांग राठी ने उन्हें बेस्ट कोच ऑफ द ईयर का सम्मान दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, क्रिकेट कोच शिवानी गुप्ता, जूडो के मनोज कुमार, शशिकांत, विकास अवस्थी, आनंद मोहन, राजू, सोमप्रकाश आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।