फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पड़री टीम ने 66 रन से जीता लीग मैच

Sat, 27 Dec 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14- खिलाड़ी अभय को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
बिछिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पड़री कला टीम और जमुका के बीच मैच खेला गया। इसमें जमुका टीम को पड़री ने 66 रनों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

ब्लॉक के पड़री कलां स्थित शिव प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता का सातवां लीग मैच शुक्रवार को पड़री और जमुका टीम के बीच खेला गया। पड़री की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट पर 144 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुका की टीम 11 ओवर में 78 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इससे 66 रन से पड़री टीम ने मैच जीत लिया। टीम की ओर से सर्वाधिक 75 रन बनाने वाले बल्लेबाज अभय को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस दौरान अनुराग त्रिवेदी, अमन शुक्ला , सिद्धार्थ शुक्ला, कपिल शुक्ला, टिंकू, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा तहसील स्तर पर अंडर- 23 आयु वर्ग की क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा। पहले चरण में बांगरमऊ, सफीपुर और हसनगंज तहसील में प्रतियोगिता होगी। इन तहसीलों के 23 वर्ष तक आयु के इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि आबीपी पेट्रोल पंप के पास स्थित कार्यालय में खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा 9235896593 और 9335911599 मोबाइल नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं। पंजीकरण दो जनवरी तक ही होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed