Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मधु और जलज ने जीते स्वर्ण पदक

Tue, 14 Oct 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15- पदक दिखाते विजेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 69 किलो भार वर्ग में मधु ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग 83 किलो में जलज तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा राहुल बाजपेई ने डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित एक गेस्ट में हाउस में जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सब जूनियर बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट 53 किलो भार वर्ग में अंश गुप्ता को ने स्वर्ण पदक और मनीष ने रजत पदक हासिल किया। सबजूनियर डेडलिफ्ट 53 किलो भार वर्ग में अनुराग कुशवाहा ने भी स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जूनियर बेंच प्रेस 66 किग्रा में करन ने स्वर्ण और राहुल बाजपेई ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा डेडलिफ्ट में राहुल बाजपेई ने भी स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट 74 किग्रा में अंकित गौतम अव्वल रहे। वहीं सीनियर बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट 83 किग्रा में जलज तिवारी ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बालिका वर्ग में रागिनी अवस्थी ने 57 किग्रा में बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनयना ने 63 किग्रा में बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक, मधु ने 69 किग्रा में बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, कैप्टन राहुल तिवारी, अंतरराष्ट्रीय लिफ्टर गिरिवर शंकर तिवारी और एशियन स्वर्ण पदक विजेता अरविंद कुशवाहा ने पदक पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ.अश्वनी कुमार शुक्ला, अध्यक्ष संदीप सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह , दिलीप यादव , जतिन वर्मा आनंद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed