{"_id":"68e5613aa0bdfb2ca4033f15","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-138208-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 66 लाख रुपये से होगा महिला अस्पताल का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 66 लाख रुपये से होगा महिला अस्पताल का कायाकल्प
विज्ञापन
फोटो-2- जिला महिला अस्पताल। संवाद
- फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के लिए 66 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे महिला अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा। अस्पताल के रंग-रोगन के साथ आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इससे मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को भी सहूलियत मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल के लिए 66 लाख रुपये का बजट दिया है। इसमें अस्पताल परिसर को स्वच्छ और हरियाली युक्त बनाने की योजना तैयार की गई है। वार्ड, प्रसव कक्ष और ओपीडी ब्लॉक को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा। अस्पताल के जिन हिस्सों में सीलन, टूटी दीवारों और छतों की मरम्मत कराई जाएगी। पुराने टाइल्स, दरवाजे और खिड़कियां भी बदली जाएंगी। मरीजों और तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय को भी बेहतर बनाया जाएगा।
सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम ने बताया कि अभी मरीजों और स्टाफ को असुविधा हो रही है। विभाग से मिले बजट से अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रसव कक्ष में आधुनिक उपकरण, बेडशीट, पर्दे और फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाएगी। स्वच्छता, सुरक्षा और रोगी सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होगी। इसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। कायाकल्प के बाद महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अधिक साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।