Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट, कोर्ट से मिली अनुमति

Sun, 08 Nov 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की मौत के बाद पुलिस आरोपी का डीएनए सैंपल लेने की तैयारी कर रही है। शनिवार को न्यायालय से इसकी अनुमति मिल गई है। आरोपी का सैंपल लेकर मां और नवजात के संरक्षित सैंपल के साथ डीएनए जांच कराई जाएगी, जिससे बच्चे के पिता होने की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ करीब सात महीने पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवासी गांव के शिवा ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। तीन दिन पहले उसने बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बताया कि जन्म के बाद नवजात को टीका लगवाया गया था। पीड़िता की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उससे बच्चे की देखभाल करने के लिए भी कहा गया था, लेकिन उसने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। बाद में नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मामले में जेल में बंद आरोपी शिवा का डीएनए सैंपल लेने के लिए पुलिस ने न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर ली है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बच्चे की मां का डीएनए सैंपल पहले ही लिया जा चुका है, जबकि मृत नवजात का सैंपल भी सुरक्षित रखा गया है। आरोपी का सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। छुट्टी के बाद सैंपल लेकर तीनों के डीएनए की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed