{"_id":"6aea3a7eff7f4ba020077633","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160759-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जहर खाने वाले युवक के शव का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जहर खाने वाले युवक के शव का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
नवाबगंज। घर से 15 किलोमीटर दूर अजगैन कोतवाली के अतरसा गांव में जाकर जहर खाकर जान देने वाले युवक का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। उसमें जहर से ही मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अभी तहरीर नहीं दी है।
दही थानाक्षेत्र के तारगांव निवासी शोभित (24) सोमवार दोपहर घर से बाइक लेकर निकला था। पिता के कई बार फोन करने के बाद भी वह पहले तो कॉल रिसीव नहीं कर रहा था, बाद में फोन कर जहर खाने की बात बताई थी। वह घर से 15 किलोमीटर दूर अजगैन कोतवाली के अतरसा गांव में बेसुध पड़ा मिला था। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया था।
बड़े भाई राहुल ने बताया था कि जिस गांव में वह बेसुध मिला था, वहीं उसकी प्रेमिका रहती है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, उसमें अधिक मात्रा में जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।