{"_id":"6ae8ece411aa4dfd610487e6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160695-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिसारा पुलिया के पास फिसली बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिसारा पुलिया के पास फिसली बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
अंकित (फाइल फोटो)
मौरावां। अकोहरी-लच्छीखेड़ा मार्ग पर बिसारा पुलिया के पास बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के उदोतपुर गांव निवासी अंकित (21) पुत्र स्व. रामनरेश गांव के साथी अरुण (22) पुत्र उदयपाल के साथ बाइक से लच्छीखेड़ा गांव जा रहे थे। अकोहरी-लच्छीखेड़ा मार्ग पर बिसारा पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को मौरावां अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
अरुण की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चाचा सुरेश कुमार ने बताया कि भाई रामनरेश की मौत के बाद भाभी घर छोड़कर चली गई थीं। उसी ने भाई की दोनों बेटी और बेटे का पालन-पोषण किया। वह खेती के काम में हाथ बंटाता था। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।