{"_id":"6ae8ed51bc8977162e0390e9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160667-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अहाते का ताला तोड़कर चोरों ने पार की डंपर की छह बैटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अहाते का ताला तोड़कर चोरों ने पार की डंपर की छह बैटरियां
विज्ञापन
अहाते में खड़े डंपर। संवाद
अचलगंज। बदरका चौकी क्षेत्र में बंथर मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर बने अहाते का ताला तोड़कर चोर वहां खड़े डंपरों की छह बैटरियों सहित अन्य सामान मिलाकर करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
थाना क्षेत्र के बंथर गांव निवासी हीरू सिंह का बदरका-शुक्लागंज मार्ग पर हाता बना है। अहाते को रिंग रोड में मिट्टी की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी ने किराये पर ले रखा है। हीरु ने बताया कि 26 अक्तूबर को वहां तैनात कर्मचारी ताला बंद कर छुट्टी पर चले गए थे। सोमवार सुबह जब अहाते के पास पहुंचे तो देखा ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो संदूक खुली थी। सामान अस्तव्यस्त था।
अहाते के अंदर खड़े डंपर की छह बैटरियां गायब थीं। एसी, फ्रिज के कंप्रेसर, पीतल और तांबे के करीब बीस किलो पुर्जे भी गायब थे। थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दो महीने पहले हुई घटना की अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं
अचलगंज। करीब दो महीने पहले आठ सितंबर को हीरू सिंह के घर के सामने शैलेष तिवारी की परचून की दुकान में चोरी हो गई थी। चोर दो लाख का माल उठा ले गए थे। इसका खुलासा तो दूर पुलिस ने प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से अधिकारियों से प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।