फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बेटे के जेल जाने से आहत किसान ने दी थी जान

Sat, 25 Apr 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
औरास। उदई गांव में घर की दूसरी मंजिल पर किसान का शव लटका मिला था। घटना की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि प्रेम-प्रसंग के मामले में बेटा जेल चला गया था। इसी से आहत होकर किसान ने जान दे दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नेवरा उदई गांव जियालाल (41) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से शव लटका मिला था। परिजन के अनुसार छोटे बेटे के जेल जाने के बाद से जियालाल मानसिक तनाव में थे। बेटी सोनम ने बताया कि उसके दोनों भाई चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटे भाई सचिन का बड़े भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में रिश्तेदारों ने सचिन के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब एक महीने पहले छोटे बेटे के जेल जाने से पिता गहरे सदमे में थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने खुदकुशी कर ली। पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद भी बड़ा बेटा संदीप घर नहीं पहुंचा। परिवार के अन्य लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया।थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने मृतक के छोटे बेटे पर दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed