{"_id":"69e13332a791512c8602f3af","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148755-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में डंपर ने मारी टक्कर, 29 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में डंपर ने मारी टक्कर, 29 सवारियां घायल
विज्ञापन
फोटो नंबर-5- हादसे के बाद मौजूद बस यात्री व लोगों की भीड़। स्रोत: पुलिस
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के बाईपास स्थित स्टेडियम के सामने बुधवार रात 2:30 बजे डंपर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस में पीछे बैठीं 29 सवारियां घायल हो गईं। 27 को हल्की चोटें होने से दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। दो सवारियाें को चोटें अधिक होने से पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।
लखनऊ से 35 सवारियां लेकर बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस बुधवार की रात कानपुर जा रही थी। रात करीब ढाई बजे सवारी लेने के लिए चालक ने बस हाईवे के बाईपास स्थित स्टेडियम के पास खड़ी कर दी। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में डंपर चालक संत कबीर नगर जिले के थाना दुधारा के बड़ेयावाल निवासी इंदल लोधी के घायल होने के साथ बस में बैठी सवारियां कानपुर के चकेरी निवासी रवि कुमार और रवि पांडेय घायल हो गए। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर जाम जैसे हालात बने रहे।
दही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों को ज्यादा चोटें आई थीं। जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। डंपर चालक भी इलाज कराने के बाद चला गया था।