{"_id":"69de90a66cf8ca405e0f1594","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148674-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
पाटन। नयाखेड़ा गांव में महिला का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बिहार थानाक्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी कमलेश सिंह के बेटे मयंक की शादी पांच साल पहले रायबरेली जिले के थाना और गांव सतांव निवासी बृजमोहन सिंह की बेटी लक्ष्मी सिंह उर्फ स्वाति (30) के साथ हुआ था। मंगलवार को मयंक बच्चों को लेकर बाल कटवाने सुमेरपुर गया था। घर पर पत्नी लक्ष्मी और मां मौजूद थीं। मयंक ने बताया कि बाल कटवाने गया तो पत्नी अपने कमरे में थी। पिता कमलेश घर के बाहर बैठे हुए थे।
जब घर गए तो दरवाजा बंद था। कई बार खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। इस पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो स्वाति का फंदे से शव लटक रहा था। शव देख पिता कमलेश बेहोश हो गए, उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। घटना की सूचना पर मृतका के पिता बृजमोहन सिंह पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी की दहेज के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।