{"_id":"69de90fec627925b9e030c47","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148662-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उपासना और कुनाल का केंद्रीय खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उपासना और कुनाल का केंद्रीय खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन
विज्ञापन
फोटो-15- कोच प्रदीप वर्मा के साथ छात्रा उपासना और खुशी। स्रोत: शिक्षक
- फोटो : गिलौला में बौद्ध परिपथ के पास लगा हैंडपंप।
उन्नाव। रामपुर गढ़ौवा उच्च प्राथमिक स्कूल की छात्रा उपासना और स्टेडियम के कुणाल का वाराणसी में आयोजित होने वाले केंद्रीय खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। एथलेटिक्स में उपासना लखनऊ मंडल से एकमात्र चयनित प्रतिभागी हैं जबकि खुशी प्रतीक्षा सूची में हैं। यह 15 दिवसीय शिविर बुधवार से 29 अप्रैल तक चलेगा।
15 दिवसीय शिविर वाराणसी के लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बुधवार से 29 अप्रैल तक चलेगा। इसमें खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। उन्हें सरकार की ओर से समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश सबरवाल और खेलो इंडिया के प्रशिक्षक कुशमेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। बताया कि ये खिलाड़ी खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षक प्रदीप वर्मा के निर्देशन में उपासना और खुशी ने तीन साल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रशिक्षक प्रदीप ने इसे परिषदीय विद्यालय से सीधे केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर और सरकारी खेल छात्रावास के लिए चयन को बड़ी उपलब्धि बताया।
उपासना और खुशी ने स्कूल खेल महासंघ, अस्मिता, युवा कल्याण, प्राथमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता और खेल निदेशालय की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर बीएसए शैलेश पांडेय, बीईओ संजय शुक्ल, पुरुषोत्तम यादव, रईसुल गौहर, विश्वजीत, जिलाध्यक्ष संजीव संखवार, अमित तिवारी, नरेंद्र और विद्यासागर सहित अन्य ने उन्हें बधाई देकर उत्साह बढ़ाया।