{"_id":"69baf66c8546ebbcae0ae7b7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147023-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-4- अमर सिंह (फाइल फोटो)
सफीपुर। पेसारी गांव में किसान का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पता चला कि नशे की हालत में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। 32 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राधेलाल के रूप में हुई है।
थाना क्षेत्र के पेसारी गांव निवासी अमर सिंह (32) पुत्र राधेलाल खेती करते थे।मंगलवार की शाम को नशे की हालत में घर आए थे। पिता राधेलाल ने बताया कि बहू रुचि ने अमर के नशे में होने का विरोध किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद अमर कमरे में सोने चला गया। घर के काम निपटाकर जब रुचि सोने गई तो अमर का शव साड़ी के फंदे से लटका देखा। उनकी चीख सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक अमर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फंदा लगाने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब का लती था और घरेलू विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया।
अमर सिंह का विवाह चार साल पहले हुआ था। एक छोटा बेटा निर्भय है। बेटे की मौत से मां माधुरी, बड़े भाई विजय कुमार, छोटे भाई लवकुश और बहन माधुरी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हुई थी बहन की शादी, घर में मातम
राधेलाल की बेटी माधुरी का विवाह नौ मार्च को बांगरमऊ के लक्ष्मीखेड़ा गांव में हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था और बुधवार को बेटी की चौथी लेकर उसे विदा कराने जाना था। परिजनों ने सोचा भी नहीं था कि नशे का लती अमर ऐसा कदम उठा लेगा। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन बिना विदा कराए ही परिजनों के साथ पहुंची और शव देखकर बिलख पड़ी। लोगों ने उसे संभाला।