फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तर्कशक्ति के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

Mon, 16 Mar 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
उन्नाव। जिले के छह केंद्रों पर पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को संपन्न हुआ। दोनों पालियों में कुल 3431 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षार्थी तर्क शक्ति के प्रश्नों में उलझकर रह गए।
विज्ञापन

संबंधों से संबंधित सवालों में अभ्यर्थियों को अधिक दिमाग खपाना पड़ा। हालांकि, पहले से तैयारी कर रहे कुछ छात्रों ने पेपर को सरल बताया। शहर में केंद्र होने से परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा में लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या और अमेठी जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। अधिकतर छात्र अपनी ही वाहनों से केंद्र पर पहुंचे। दोनों पालियों की परीक्षा में कोई भी सॉल्वर या नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी

पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई, जिसमें पंजीकृत 2400 में से 1695 अभ्यर्थी शामिल हुए और 705 ने परीक्षा छोड़ दी। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने जीआईसी केंद्र का निरीक्षण कर पुलिस उपाधीक्षक सोनम सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी भी की। दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक हुई, जिसमें पंजीकृत 2400 में से 1736 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 664 ने परीक्षा छोड़ी। सहायक पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने भी जीआईसी, अटल बिहारी इंटर कॉलेज और डीएसएन स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-33-रहनुमा।

पेपर में रीजनिंग ने उलझाया
डीएसएन डिग्री कॉलेज ब्लॉक ए सेंटर में हरदोई से सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आईं रहनुमा ने बताया कि पेपर तो सही था लेकिन रीजनिंग के कुछ प्रश्न ऐसे थे जो घुमावदार थे, उनको समझने में समय लगा, इसलिए सभी प्रश्न हल भी नहीं कर पाई।

फोटो-34-जान्हिवी यादव।
गणित के एक दो प्रश्न नहीं समझ आए
डीएसएन डिग्री कॉलेज ब्लॉक बी सेंटर में परीक्षा देने लखनऊ से आईं जान्हिवी यादव ने बताया कि पेपर सही आया था, उन्हें गणित के एक दो प्रश्न उलझे लगे। रीजनिंग सही थी, जो पढ़ा वह सब आया। बताया कि आने में कोई परेशानी नहीं हुई।

फोटो-35-मनमोहन।

रीजनिंग ने किया परेशान
डीएसएन डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आए बाराबंकी निवासी मनमोहन ने बताया कि पेपर तो सही था, रीजनिंग भी सरल थी लेकिन कुछ प्रश्न उलझाऊ थे, उन्हीं को हल करने में दिक्कत आई।

फोटो-36-अंकुश यादव
बिजली गुल होने से मच्छरों ने किया परेशान
डीएसएन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अमेठी से परीक्षा देने आए अंकुश यादव ने बताया कि पेपर तो सही आया था लेकिन केंद्र पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से धड़ाम थीं। बार-बार लाइट आ-जा रही थी। फॉगिंग न होने से मच्छरों ने भी बहुत छकाया, इससे भी परीक्षा देने में दिक्कतें आईं। कहा कि अमेठी से आना था, इसलिए एक दिन पहले आ गया था, होटल में रुका था।

फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

फोटो-32- पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेस से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed