{"_id":"69ab2dd39c6d5a94a20823fd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146299-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा
विज्ञापन
बांगरमऊ। सड़क हादसे में 48 दिन पहले घायल किसान की घर आने के बाद मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले ही परिजन छुट्टी कराकर घर लाए थे।
कोतवाली के चक मीरापुर गांव निवासी शिवपाल (46) 17 जनवरी को आसीवन थाना के खरगौरा गांव निवासी रिश्तेदार के यहां गए थे। रसूलाबाद के पास बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पत्नी सरोजनी ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। सुधार न होने पर निजी अस्पताल में इलाज करा रही थी। हालत में बहुत सुधार न होने पर होली पर छुट्टी कराकर घर ले आए थे। बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
बेटे अमित कुमार ने बताया कि पिता खेती करते थे। पत्नी सरोजनी, बच्चे अमित, सुमित और बेटी खुशबू बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि बेटे अमित की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।