{"_id":"698f747712a7a1cb56054685","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145187-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा आरती में गए पंडा का घाट किनारे पानी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा आरती में गए पंडा का घाट किनारे पानी में मिला शव
विज्ञापन
बीघापुर। गंगा आरती में शामिल होने बृहस्पतिवार शाम निकले पंडा का शव शुक्रवार की सुबह घाट किनारे पानी में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर के पूर्व प्रबंधक लल्ला गुरु के इकलौते बेटे रामबाबू (42) घाट पर ही पूजन कराते थे। रोजाना गंगा आरती में शामिल होने जाते थे। परिवार के डिंपल द्विवेदी ने बताया कि रामबाबू बृहस्पतिवार शाम को आरती में ही शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह घाट किनारे पानी में शव मिला। पत्नी कुसमा, बच्चों में शिखर, सोम और सान्या बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी आरोप नहीं लगाया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।