फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घर आने का विरोध करने पर महिला को मार दी थी गोली

Wed, 04 Feb 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28-हत्यारोपी लालता। संवाद
अचलगंज (उन्नाव)। मन्नाखेड़ा गांव में नौ दिसंबर को महिला की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि महिला घर आने का विरोध करती थी।
विज्ञापन

इसी कारण हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी पहले से दर्ज थी, अब उस पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के मन्नाखेड़ा गांव निवासी रामखेलावन रायबरेली जिले के मियांपुर स्थित जल निगम कार्यालय में ऑपरेटर हैं। नौ दिसंबर को वह घर पर नहीं थे। 55 वर्षीय पत्नी नगीना घर में अकेली थीं। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर एसओ बृजेश कुमार शुक्ला ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की थी। रामखेलावन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों अशोक, मोहित और लालता पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी लालता लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के बरकोता का रहने वाला है। वह मन्नाखेड़ा गांव में पारस यादव की खेती का काम देखता था। घटना के बाद से ही लालता फरार था।
पुलिस ने नामित अशोक और मोहित से भी पूछताछ की, साथ ही पीड़ित पति रामखेलावन पर भी शक जताते हुए पूछताछ की गई लेकिन किसी भी दिशा में सफलता नहीं मिली। इससे पुलिस का शक लालता पर और गहरा गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लालता ट्रक में क्लीनर का काम करता है।
इससे पहले वह गांव के ही एक अन्य युवक के साथ डीसीएम पर भी रह चुका था। घटना वाले दिन (नौ दिसंबर) शाम को लालता गांव के ही मुक्ता नाम के व्यक्ति के साथ इंजन में डालने के लिए डीजल लेने पेट्रोल पंप गया था। लौटते समय ठेके से शराब भी खरीदी थी।

पुलिस ने पेट्रोल पंप और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे लालता की पहचान हुई। यह भी पुष्टि हुई कि वह ट्रक पर क्लीनर के रूप में काम कर रहा था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को हाईवे स्थित ओवरब्रिज के पास से लखनऊ से कानपुर जा रहे एक ट्रक से उसे नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed