{"_id":"697cfb1d3498c7dd1c0a0374","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144342-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हादसे में घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हादसे में घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दम तोड़ा
विज्ञापन
फोटो-15- मीरा पाल (फाइल फोटो)
- फोटो : 1
गंजमुरादाबाद। डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने नानामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बांगरमऊ कोतवाली के नसिरापुर गांव निवासी मीरा पाल (55) पत्नी बृज किशोर पाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर ई-रिक्शा से एसआईआर के अभिलेख जमा करने बांगरमऊ जा रही थीं। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ के दुल्लापुरवा गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। इसमें मीरा पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी लाया गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
बेटे बउवा पाल ने बताया कि पिता की भी 20 साल पहले हफीजाबाद में रिक्शा में वाहन की टक्कर से मौत हुई थी। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।