{"_id":"696e7eb60f98f652b007d2bf","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143753-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सामान्य जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उतरे बजरंगदल के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सामान्य जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उतरे बजरंगदल के कार्यकर्ता
फोटो-18- सोशल मीडिया पर सामान्य जाति को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करत
Link Copied
बांगरमऊ। सोशल मीडिया पर सामान्य जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की रील वायरल होने से अनुसूचित और सामान्य वर्ग के बीच तनाव बढ़ गया। सोमवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम चीतेपुर निवासी कन्हैया दुबे ने बताया कि गांव का अनुसूचित जाति का युवक अतुल एक साल से जातिगत टिप्पणी से जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहा है। आरोप है कि वीडियो में उसने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और मुख्यमंत्री को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। 12 जनवरी को वह अभय सिंह के साथ बल्लापुर चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतुल पहले से कुछ लोगों को कैमरे के साथ खड़ा किए हुए था।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां से गुजरते ही उसने एससी–एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पूर्व में की गई टिप्पणी पर आपसी सहमति के आधार पर सुलह हो चुकी है, भविष्य में यदि कोई टिप्पणी करता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।