फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: महिला पर धारदार हथियार से हमला कर कनपटी में मारी थी गोली

Fri, 12 Dec 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
अचलगंज (उन्नाव)। मन्नाखेड़ा गांव में महिला की हत्या धारदार हथियार से हमला और कनपटी में गोली मारकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे पर पांच चोटें मिली हैं। पति ने जिन तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है उनमें से फरार है। दो आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अब उनसे घटना से जुड़े कुछ बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के मन्नाखेड़ा निवासी रामखेलावन की पत्नी नगीना (55) की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ शव चारपाई से नीचे मिला था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें धारदार हथियार से कई वार और कनपटी में बाएं तरफ से गोली मारने और गोली पार होने की पुष्टि हुई है। पति ने गांव के ही अशोक, मोहित और लालता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अशोक और मोहित को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। घटना वाले दिन से फरार तीसरे नामजद आरोपी लालता की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार लालता लखनऊ में रहता है। अचलगंज में चचेरी बहन ब्याही है। वहीं आता-जाता था। दोस्ती अशोक और मोहित से हो गई तो वह मन्नाखेड़ा भी आने-जाने लगा था। सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि हत्या किसने की, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर कई और लोगों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पर भी संदेह, कथित प्रेमिका के पति को पूछताछ के लिए उठाया
मृतका के घर की दीवार पर जूतों और पास में मिले बाइक के पहिए के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को घटनास्थल के आसपास कोई भी मोबाइल एक्टिव नहीं मिला। मृतका का पति भी पुलिस के संदेह के दायरे में है। रायबरेली में रहने वाली पति की कथित प्रेमिका के पति को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।

रामखेलावन का घर बस्ती से दूर होने से अधिक लोगों का उसके यहां आना-जाना नहीं था। नगीना ही घर पर रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी किसी से ऐसी दुश्मनी भी नहीं थी कि हत्या कर दे। पुलिस का शक पति पर गहराता जा रहा है। पुलिस ने सौतेले भाई और रायबरेली में रहने वाली कथित प्रेमिका के पति को भी पूछताछ के लिए उठाया है। फॉरेंसिक टीम को रामखेलावन के घर की बाउंड्री के बगल टायरों के साथ ही बाउंड्री पर जूतों के निशान मिले हैं। कयास हैं कि हत्यारोपी बाउंड्री फांदकर घर के अंदर पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद गेट खोलकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed