{"_id":"6907a89bab0ada9e7500c9dd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139557-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। बहन से मिलकर घर लौट रहा रहा बाइक सवार शनिवार की रात लालगंज-उन्नाव हाईवे पर ललऊखेड़ा स्थित डिग्री कॉलेज के पास मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए था।
सदर कोतवाली के सिंगरोसी गांव निवासी मो. हारुन(43) कुवैत में नौकरी करता था। बड़े भाई इरफान ने बताया कि तीन दिन पहले ही हारुन घर आया था। शनिवार को वह बीघापुर कोतवाली के टेढ़ा गांव में रहने वाली बहन परवीन के घर मिलने गया था। वहीं से देर रात बाइक से लौट रहा था।
लालगंज-उन्नाव हाईवे पर ललऊखेड़ा स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास बाइक मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में हारुन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी जुबरिया बेगम, तीनों बच्चे बेहाल हैं। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।