{"_id":"6907a74c2c80e6fa9d08bad5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139547-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गड्ढे में बाइक गिरी, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गड्ढे में बाइक गिरी, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फोटो- 20-अंकित (फाइल फोटो)
बीघापुर। भैरमपुर गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। इस हादसे में बाइक चला रहे डीजे संचालक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साथी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
हार थाना क्षेत्र के कोटवर सरैया गांव निवासी रमाकांत का बेटा अंकित (22) डीजे बजाता था। शनिवार को साथी सौरभ (23) के साथ किसी बरात में काम करने गया था। रात करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
पाटन-पुरवा मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में चली गई। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सुमेरपुर पीएचसी भेजा। डॉक्टर ने बाइक चला रहे अंकित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सौरभ को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां से परिजन लखनऊ ट्राॅमा सेंटर लेकर चले गए। वहा उसका इलाज किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल परिजनों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है।