{"_id":"68fa78d600f92f8b5b04b5e5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138991-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नशे में बेटी को थप्पड़ मारने पर हुई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नशे में बेटी को थप्पड़ मारने पर हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
मौरावां। ससुराल में युवक की गला दबाकर हत्या बेटी को पीटने पर की गई थी। यह बात पुलिस को पूछताछ में पत्नी ने बताई। पत्नी का कहना है कि नशे में आए पति ने छह साल की बेटी को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर मुझे भी पीटा। बचाने आए मेरे माता-पिता और भाई से हाथापाई की। भाई सुनील भी नशे में था, उसने पति का गला दिया। अचेत होने पर डॉक्टर के पास ले गए तो मृत घोषित कर दिया।
आरोप हम लोगों पर न लगे, इस कारण शव गांव के तीन किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने नामजद सास-ससुर और पत्नी को जेल भेज दिया। साला अभी भी फरार है। दीवानबक्शखेड़ा स्थित ससुराल में मौरावां थाना क्षेत्र के उदोतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (28) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
21 अक्तूबर को शव ससुराल दीवानबक्शखेड़ा गांव से तीन किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला था। 22 अक्तूबर को धर्मेद्र की मां मां मुन्नी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था। बताया कि बेटा हरियाणा के करनाल में पेंटिंग का काम करता था। 13 अक्तूबर को वह करनाल से आया था और सीधे ससुराल चला गया था। बेटे के साले सुनील ने उससे 1.50 लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये न लौटाने पड़े इसलिए हत्या कर दी और शव फेंक दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। साला अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।