फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बुजुर्ग के झुमके लूटने वाला लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7-मुठभेड़ में घायल बुजुर्ग महिला से लूट का आरोपी राहुल उर्फ गोलू को लेकर जाती पुलिस। स्रोत - फोटो : रामकोट में दीपों से जगमगाता गंगासागर तीर्थ व हुई आतिशबाजी।
नवाबगंज। जैतीपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह टहलने गई बुजुर्ग महिला को तमंचा दिखाकर बाइक सवार दो बदमाश झुमके लूटकर भाग गए थे। तलाश में जुटी पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। उसका साथी भाग गया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे भी अजगैन-मोहान तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बे के दुर्गागंज मोहल्ला निवासी रामरती (65) पत्नी दिनेश सुबह कस्बे से जैतीपुर मार्ग पर टहलने जाती हैं। सोमवार की सुबह छह बजे वह टहलने गई थीं। जैतीपुर मार्ग पर ही नटवा बाबा मंदिर के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर कान से सोने के झुमके नोंचकर जैतीपुर की तरफ भाग गए थे। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एसओजी टीम और अजगैन पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

सूचना पर रात 7:30 बजे पुलिस कानपुर-लखनऊ हाईवे से जगदीशपुर गांव के लिंक मार्ग पर पहुंची और बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायर शुरू की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से गिर गया। उसका साथी भाग निकला था। पूछताछ में उसने अपना नाम जालिम खेड़ा गांव निवासी राहुल उर्फ गोलू लोध (26) बताया था। भागने वाला साथी सोहरामऊ थाना के हिम्मतगढ़ का रहने वाला गोविंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राहुल ने लूट की घटना कबूल की थी और उसके पास से दोनों झुमके, बाइक, दो मोबाइल और एक तमंचा भी मिला है।मंगलवार को नवाबगंज चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने मुठभेड़ के दौरान भाग गए लुटेरे गोविंद को अजगैन-मोहान तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि राहुल ने 28 सितंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस एंबुलेंस लेकर गांव गई थी लेकिन सब सुरक्षित थे, घटना फर्जी थी। तब से राहुल का मोबाइल भी बंद था।

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि राहुल उर्फ गोलू लोध पर छह मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। गोविंद पर भी दही, सोहरामऊ व अजगैन में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed