फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फंदे से लटके आरोपी के शव की फोटो देख महिला का किया अंतिम संस्कार

Fri, 17 Oct 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सफीपुर। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में पति ने महिला की हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार को महिला का शव अजमतनगर स्थित मायके शव आया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पति की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने खुदकुशी की बात बताई तो परिजन नहीं माने। शव फंदे से लटका होने का फोटो दिखाया तो शांत हो गए। इसके बाद परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के लालताखेड़ा गांव निवासी राजेश ने बुधवार को दोनों बच्चों के सामने पत्नी सीमा के सिर पर हथौड़ी मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके सफीपुर कोतवाली के अजमतनगर ले आए। बृहस्पतिवार की सुबह फरार हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी न होने तक परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। कोई हंगामा न हो, इसके लिए आसीवन, औरास और सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह 10 बजे पता चला कि आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन

परिजनों को बताया गया लेकिन उनको विश्वास नहीं हुआ। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय और और सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बात की और गंगाघाट से दो सिपाहियों को बुलाकर उसकी फोटो दिखाई, तब वह अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि घटना दैवी आपदा में नहीं आती है। निराश्रित बच्चों के लिए जो भी योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ दिलाया जाएगा। भरण पोषण के लिए हर माह सहायता राशि, नियमानुसार पट्टा की व्यवस्था भी की जाएगी।


नाना करेंगे दोनों बच्चों का पालन-पोषण
मां की हत्या, पिता की खुदकुशी और बाबा-दादी के गिरफ्तार होने से मृत दंपती के दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए। पांच साल के सार्थक और चार साल के नमन के पालन-पोषण की समस्या आ गई है। हालांकि नाना रामकुमार का कहना है कि दोनों का पालन पोषण खुद करेंगे। वहीं माता-पिता की मौत होने दोनों मासूम गुमसुम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed