Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 24 घंटे में 12 मिमी बारिश, 25000 हेक्टेयर धान की फसल भीगी

Sun, 01 Nov 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बीघापुर तहसील क्षेत्र में बोई गई आलू,सड़ने का खतरा। संवाद
उन्नाव। चक्रवात ‘अर्नब’ से खराब हुआ मौसम शनिवार को भी साफ नहीं हुआ। पूरे दिन बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। जिले में 24 घंटे में 12 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे खेत में कटी पड़ी करीब 25 हजार हेक्टेयर धान की फसल भीग गई। आलू और सरसों की बोआई भी लेट होने की आशंका है।
विज्ञापन


जनपद में इस बार करीब 1,25,000 हेक्टेयर में धान की फसल बोई गई है। फसल पककर तैयार है। करीब 25 हजार हेक्टेयर फसल को किसानों ने काटकर खेत में ही सुखाने के लिए फैला रखा था, जो बारिश से भीग गई। शनिवार को किसान खेतों में पड़ी फसल सुखाने के लिए पलटते रहे।हालांकि धूप न निकलने और पूरे दिन बादल रहने और बीच-बीच में बूंदाबांदी व फुहार गिरने से किसान चिंतित हैं। उधर, खेत में नमी ज्यादा होने से सरसों और आलू की बोआई भी प्रभावित हुई है। गेहूं बुआई की तैयारी में जुटे किसानों को इस बारिश से फायदा पहुंचने की उम्मीद है। खेत में पर्याप्त नमी हो जाने से किसानों को पलेवा नहीं करना पड़ेगा। इसी में गेहूं की बोआई कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंसेट-1

तेज हवा से खेत में झुक गई धान की फसल

परियर। लगातार दो दिनों से मौसम खराब होने से धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। शनिवार को धूप न निकलने से किसान परेशान रहे। रामसुमेर, विद्यादीन, कुबेरनाथ, किशोरीलाल का कहना है कि बारिश से खेत में कटी पड़ी फसल भीग गई है। यदि धूप नहीं निकली तो धान के दाने खराब होकर काले पड़ जाएंगे। जिन खेतों में अभी फसल खड़ी है, वह तेज हवा चलने से गिर गई है। धूप निकलने के बाद भी सूखने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-2
बाढ़ के बाद अब बारिश से फसल बचाने की चुनौती

गंजमुरादाबाद। बाढ़ प्रभावित गांवों बेहटाकच्छ, शिवलालपुरवा, कुशराजपुर, लोनारी, भिलोई, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, तकिया, चिंगरपुरवा, लहरापुर, छोट्टापुरवा, चोरहा आदि में धान की फसल पर अभी भी संकट है। किसान पानी और कीचड़ के बीच से फसल निकाल कर सड़क किनारे सुखाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बारिश के पानी ने परेशानी बढ़ा दी है। इससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। किसानों के सामने फसल सुखाने और उसे बचाने का संकट खड़ा हो गया है।

वर्जन....
अभी धान की कटाई शुरू हुई है। इसलिए इस बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। किसी किसान की शिकायत भी नहीं आई है। इस बारिश से आलू व सरसों की बोआई लेट हो सकती है। गेहूं किसानों को फायदा हो सकता है। -शशांक कुमार, जिला कृषि अधिकारी।


मौसम अब धीरे-धीरे साफ होगा। चक्रवात के प्रभाव के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार से मौसम साफ और धूप वाला हो जाएगा। -डॉ. सुनील पांडेय, मौसम विशेषज्ञ।

बीघापुर तहसील क्षेत्र में बोई गई आलू,सड़ने का खतरा। संवाद

बीघापुर तहसील क्षेत्र में बोई गई आलू,सड़ने का खतरा। संवाद

बीघापुर तहसील क्षेत्र में बोई गई आलू,सड़ने का खतरा। संवाद

बीघापुर तहसील क्षेत्र में बोई गई आलू,सड़ने का खतरा। संवाद

बीघापुर तहसील क्षेत्र में बोई गई आलू,सड़ने का खतरा। संवाद

बीघापुर तहसील क्षेत्र में बोई गई आलू,सड़ने का खतरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed