उन्नाव। मोतीनगर निवासी नवीन सिन्हा को उन्नाव वेटरेंस क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्नाव वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
डॉ. गौरहरी सिंघानिया वेटरंस स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर उन्नाव वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से टीम का कप्तान नवीन सिन्हा एवं उपकप्तान संतोषीकांत को चुना गया। टीम के अन्य सदस्यों में शंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, विकास सिन्हा, मोहम्मद वारिस, सचिन गुप्ता, सुधांशु शर्मा, गौरव कुमार, कैलाश नेगी, बृजेश यादव, जनार्दन यादव, मनीष दीक्षित, दिनेश यादव, अयाज अहमद, ऋषभ तिवारी, देवरीषि, गौरव शामिल हैं। इस मौके पर राजकुमार यज्ञसैनी व सचिव संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।