फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सड़कों के गड्ढे भरने को मांगे 12 करोड़, मिले सिर्फ सात लाख

Tue, 25 Aug 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-8-नवाबगंज के पिपरोसा-नानाटीकुर संपर्क मार्ग में हुआ गड्ढा। संवाद
उन्नाव। जनपद में 1052 किलोमीटर सड़कों में गड्ढे भरने के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया था लेकिन लोक निर्माण विभाग को मात्र सात लाख रुपये ही मिले हैं। यह राशि भी कांवड़ यात्रा वाले मार्गों के गड्ढे भरने में खर्च हो गई।
विज्ञापन

जनपद में 22 जून से मानसून सक्रिय हुआ था। बारिश ने जनपद की सड़कों की दशा खराब कर दी है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जुलाई में खराब मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए सर्वे शुरू कराया। इस सर्वे में कांवड़ यात्रा वाले मार्ग भी शामिल किए गए थे। सर्वे के बाद एक विस्तृत सूची तैयार की गई। इसमें प्रांतीय खंड में 550 किलोमीटर और निर्माणखंड में 502 किलोमीटर में गड्ढे पाए गए। राज्यमार्ग से लेकर जिला, अन्य जिला और संपर्क मार्गों में भी बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने इन सभी मार्गों के गड्ढे भरने के लिए कुल 12 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई। इसकी पूरी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। शासन से लोक निर्माण विभाग को केवल सात लाख रुपये ही दिए गए। इस बजट से कांवड़ यात्रा के 54 किलोमीटर की सड़कों के गड्ढे भर दिए गए। अब जनपद की शेष बची सड़कों के गड्ढे भरने के लिए अतिरिक्त बजट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगले माह तक पूरा बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
पैचवर्क के लिए विभागीय खंडवार अलग-अलग सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराकर शासन को भेजी गई थी। शासन से सात लाख मिले थे, जिससे कांवड़ मार्गों को सही कराया गया था। शेष मार्गों के गड्ढे भरने के लिए बारिश रुकने के बाद अगले माह बजट देने की बात कही गई है।-
हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed